पटना में भीड़ ने हाथ में लिया कानून, दो चोरों की जमकर की पिटाई

1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 26, 2019, 7:27:42 AM

पटना में भीड़ ने हाथ में लिया कानून, दो चोरों की जमकर की पिटाई

- फ़ोटो

PATNA: दानापुर के फुलवारीशरीफ में भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए दो चोरों की बुरी तरह से पिटाई कर दी. दरअसल गुड्डू नाम का एक शख्स फुलवारीशरीफ के टमटम पड़ाव में एक महिला के घर से गाड़ी चोरी कर रहा था. लोगों ने उसे रंगेहाथों चोरी करते पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. गुस्साई भीड़ ने उसका सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया. अजहर नाम का एक और शख्स नयाटोला से बैटरी चोरी कर रहा था, उसे भी लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई की. पुलिस ने वक्त रहते दोनों आरोपियों को भीड़ की चंगुल से छुड़ा लिया.