1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 28, 2024, 7:06:12 PM
- फ़ोटो
PATNA: पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में 21 दिन पहले लापता हुई एक बच्ची का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसको लेकर गुस्साएं परिजनों और स्थानीय लोगों ने गुरुवार को कोतवाली थाने का घेराव कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। लोग बच्ची की शीघ्र बरामदगी की मांग कर रहे थे।
आक्रोशित लोगों का आरोप था कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मोहल्ले में एक टीओपी खोला गया था, लेकिन एक सप्ताह बाद ही उसे बंद कर दिया गया। वहां अब शादी का खाना बनाया जाता है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन बच्ची का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वही पुलिस का कहना है कि वे झारखंड और कोलकाता पुलिस के वो संपर्क में हैं और जल्द ही बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।
घटनाक्रम:
* 8 नवंबर को मो.अज्जू की 3 साल की बच्ची रुकसार, कमला नेहरू नगर से लापता हो गई थी।
* CCTV फुटेज के आधार पर 2 आरोपी मनोज कुमार और सूरज साव को गिरफ्तार किया गया।