PATNA CRIME: मां के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या, शादी समारोह से घर लौट रहा था चंदन

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 26, 2024, 4:47:39 PM

PATNA CRIME: मां के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या, शादी समारोह से घर लौट रहा था चंदन

- फ़ोटो

PATNA: पटना के दानापुर में मां के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। दानापुर के भट्ठा रोड में सोमवार देर रात एक युवक की बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है। घटना के समय चंदन अपनी मां देव मुनि देवी के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे।


पुलिस के अनुसार, मुकेश नामक एक व्यक्ति और उसका एक साथी बाइक सवार चंदन और उसकी मां को रास्ते में रोक लिया। विवाद के बाद मुकेश ने चंदन के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक की मां देवमुनि देवी ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने के बाद वो बेटे के साथ घर लौट रही थी। तभी पहले से घात लगाकर बैठे मुकेश और उसके एक साथी ने बाइक को घेर लिया और मेरे सामने ही बेटे को सीने में मुकेश ने गोली मार दी। पहले से किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। बेटे की हत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है। 


घटना को अंजाम देने के बाद मुकेश और उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि यह मामला आपसी विवाद का लग रहा है और मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।