Hindi News / news / पटना: गांधी मैदान में आज 70 फीट के रावण का पुतला दहन, नीतीश...

पटना: गांधी मैदान में आज 70 फीट के रावण का पुतला दहन, नीतीश और तेजस्वी होंगे शामिल

1st Bihar Published by: Updated Oct 05, 2022, 8:25:44 AM

पटना: गांधी मैदान में आज 70 फीट के रावण का पुतला दहन, नीतीश और तेजस्वी होंगे शामिल

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी पटना के गांधी मैदान में आज रावण वध समारोह होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शिरकत करेंगे। इसके अलावा कई और मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ये प्रोग्राम शाम साढ़े चार बजे शुरू होगा, जिसमें राज्य के अलग-अलग जिले के लोग पहुंचेंगे। शाम पांच बजे रावण का पुतला दहन होगा। दरअसल, कोरोना के कारण पिछले दो सालों से गांधी मैदान में रावणवध समारोह का आयोजन नहीं हो रहा था। 




श्रीराम और लक्ष्मण की झांकी को पटना के अलग-अलग जगहों से निकाली जाएगी और अंत में ये झांकी गांधी मैदान पहुंचेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भगवान श्रीराम और भ्राता लक्ष्मण की आरती उत्तारेंगे। इसके बाद रावण वध समारोह होगा।



कमेटी के अध्यक्ष कमल नोपानी ने कहा कि गांधी मैदान में इस साल रावण का पुतला 70 फीट का होगा। 65 फीट का मेघनाथ और 60 फीट का कुंभकरण होगा। इस बार गया के कुशल कलाकारों ने पुतला का निर्माण किया है।