Hindi News / news / पटना के एक बड़े होटल में एंकर से गैंगरेप, पेमेंट देने के बहाने...

पटना के एक बड़े होटल में एंकर से गैंगरेप, पेमेंट देने के बहाने दो लोगों ने किया बलात्कार

1st Bihar Published by: Updated Sep 19, 2021, 9:05:50 AM

पटना के एक बड़े होटल में एंकर से गैंगरेप, पेमेंट देने के बहाने दो लोगों ने किया बलात्कार

- फ़ोटो

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के एक बड़े होटल में हाईप्रोफाइल लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना 2 जुलाई की बताई जा रही है. पीड़िता ने गांधी मैदान थाना में केस दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज होते ही जांच शुरू कर दी है. 


दरअसल, कोलकाता की इवेंट एंकर के साथ पटना स्थित होटल पनाश में गैंग रेप हुआ. यह घटना 2 जुलाई की देर रात की होटल के कमरा नंबर 512 में हुई. गैंगरेप करने का आरोप मुजफ्फरपुर के हर्ष रंजन और उसके सहयोगी विक्रांत केजरीवाल पर है. दोनों पर यह भी आरोप है कि दोनों ने 3 जुलाई को होटल से पटना जंक्शन छोड़ने के दौरान कार में जबरन गर्भनिरोधक गोलियां भी खिलाईं. 


3 जुलाई को शादीशुदा पीड़िता हावड़ा पहुंचने के बाद घर चली गई. उसने 4 जुलाई को जाधवपुर थाना में इन दोनों के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया. बंगाल पुलिस ने जीरो एफआईआर करने के बाद इसे गांधी मैदान थाना को भेज दिया. गांधी मैदान थाना में एफआईआर कांड सं. 338/21 दर्ज कर लिया गया. केस दर्ज होने के बाद पीड़िता का फोन से 17 जुलाई को बयान दर्ज किया गया. 


29 जुलाई को पटना पहुंची पीड़िता का 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज किया गया. इधर, गांधी मैदान थानेदार रंजीत वत्स ने बताया कि आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस मुजफ्फरपुर गई थी. दोनों फरार है. दोनों के मोबाइल बंद हैं.