पटना के इस्कॉन मंदिर पहुंचे लालू, गोवर्धन पूजा समारोह में हुए शामिल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 14, 2023, 4:16:58 PM

पटना के इस्कॉन मंदिर पहुंचे लालू, गोवर्धन पूजा समारोह में हुए शामिल

- फ़ोटो

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गोवर्धन पूजा समारोह में शामिल होने के लिए पटना के इस्कॉन मंदिर पहुंचे। श्रीकृष्ण चेतना समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी, जय प्रकाश नारायण यादव, मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, भोला यादव सहित कई राजद नेता भी मंच पर मौजूद थे।