1st Bihar Published by: Updated Sep 21, 2021, 12:31:44 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त के बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. कंकड़बाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएलएड की परीक्षा में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पकड़े गए 9 लोग स्कॉलर हैं और सभी दूसरे की जगह बैठ कर एग्जाम दे रहे थे.
घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथ उच्च विद्यालय का है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएलएड की परीक्षा देते 9 लोगों को अरेस्ट कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में 4 महिलाएं और 5 युवक शामिल हैं. सभी को पुलिस अपने साथ थाना लेकर गई है. इन सब से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
आपको बता दें कि इन दिनों परीक्षा में दूसरे की जगह बैठकर एग्जाम देने का मामला काफी सामने आ रहा है. इससे पहले मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट की परीक्षा में सॉल्वर गैंग का नाम सामने आया था. पुलिस इस मामले में भी लगातार कार्रवाई कर रही है.