Hindi News / news / पटना में सुबह-सवेरे मर्डर, बदमाशों ने युवक को गोलियों से भून डाला

पटना में सुबह-सवेरे मर्डर, बदमाशों ने युवक को गोलियों से भून डाला

1st Bihar Published by: Updated Sep 12, 2022, 9:29:20 AM

पटना में सुबह-सवेरे मर्डर, बदमाशों ने युवक को गोलियों से भून डाला

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में आपराधिक मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज यानी सोमवार को सुबह सवेरे अपराधियों का बढ़ता मनोबल देखने को मिला है। एलसीटी घाट पर बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक स्‍थानीय दुकानदार का भाई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई है। 




मृतक सारण जिला का रहने वाला 50 साल का पप्पू सिंह बताया जा रहा है, जिसे बदमाशों ने बैक टू बैक पांच गोलियां मारी है। बताया जा रहा है कि वह हाल में हत्या के मामले में 14 साल जेल की सज़ा काट चूका है। वह तीन-चार दिन पहले ही छपरा जेल से छूटा था। जेल से छूटने के बाद वह अपने चचेरे भाई के साथ उसकी दुकान के पास झोपड़ी में रह रहा था। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ आज यानी सोमवार की सुबह वह महावीर वात्सल्य हॉस्पिटल के पास बस स्टॉप पर बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे निशाना बना लिया और उसे बैक टू बैक पांच गोलियां मारी। इस घटना के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।