PATNA NEWS: बिहार में बड़े पैमाने पर राजस्व अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट..

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 07, 2024, 9:28:17 PM

PATNA NEWS: बिहार में बड़े पैमाने पर राजस्व अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट..

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में भूमि सर्वे के बीच बड़ा फेरबदल किया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कई अधिकारियों का तबादला विभाग ने किया है। विभाग की ओर से जारी लिस्ट में कई जिलों के राजस्व अधिकारी और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी शामिल हैं। कुल 146 राजस्व  अधिकारियों का तबादला किया गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 


बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर राजस्व अधिकारीयों का तबादला किया गया है। बिहार राजस्व सेवा के अधीन अंचल अधिकारी/ प्रभारी अंचल अधिकारी एवं समकक्ष तथा राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष पद पर कार्यरत सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, चकबंदी पदाधिकारी, प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी, कानूनगो, सहायक चकबंदी पदाधिकारी का तबादला किया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। तबादले से जुड़ी पूरी लिस्ट देखिये...