1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 10, 2019, 11:17:04 AM
- फ़ोटो
DESK : राजधानी पटना में शुक्रवार को दिनभर धूप और बादल की लूकाछिपी चलती रही. शाम होते-होते तेज बारिश शुरू हो गई और आधे धंटे तक बारिश हुई. पर बारिश होने के बाद फिर से हल्की धूप हो गई, जिससे उमस भरी गर्मी पड़ने लगी. लेकिन, देर शाम हवा की रफ्तार तेज होने से मौसम सुहाना हो गया. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से उठने वाली हवा का दबाव बिहार के समीपवर्ती क्षेत्रों में बना हुआ है. इससे 24 घंटे के अंदर उत्तरप्रदेश, झारखंड के साथ ही साथ बिहार के पटना, नवादा, पूर्णिया, समस्तीपुर, रजौली सहित कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है.