1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Dec 30, 2024, 7:50:08 PM
- फ़ोटो
HAJIPUR: हाजीपुर सदर अस्पताल के ओपीडी के सामने खड़ी एक बाइक को चोरी करते हुए एक चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। लोगों ने चोर की पिटाई शुरू कर दी। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने बीच-बचाव कर चोर को लोगों के चंगुल से छुड़ाया और उसे अपनी हिरासत में ले लिया। इसके बाद नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और चोर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पहले चोर का सदर अस्पताल में इलाज कराया, फिर उसे थाने ले गई। गिरफ्तार चोर की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बड़ी युसुफपुर गांव निवासी मनोज साह के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है।
नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में बाइक चोरी करते हुए एक चोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है और पूछताछ के आधार पर बाइक चोर गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने चोर को पहले अस्पताल में इलाज कराया और फिर थाने ले गई।