Hindi News / news / पेट्रोल टैंकर और लकड़ियों से लदे ट्रक में भीषण टक्कर, आग लगने से...

पेट्रोल टैंकर और लकड़ियों से लदे ट्रक में भीषण टक्कर, आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

1st Bihar Published by: Updated May 20, 2022, 2:46:57 PM

पेट्रोल टैंकर और लकड़ियों से लदे ट्रक में भीषण टक्कर, आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

- फ़ोटो

DESK: पेट्रोल से भरे टैंकर और लकड़ियों से लदे ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गयी। जिससे भीषण आग लग गयी। अगलगी की इस घटना में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र के चंद्रपुर से आ रही है। ट्रक में 7 लोग सवार थे और पेट्रोल टैंकर में 2 लोग बैठे हुए थे। ट्रक और टैंकर की टक्कर से लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत हो गयी।


मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। इस घटना से मुख्य सड़क पर यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया। हाइवे के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारे लग गयी। ट्रक में लगी आग की लपटे इतनी तेज थी कि पास के जंगल में भी आग लग गयी। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि अजयपुर गांव के पास ट्रक का टायर के फटने के बाद वह अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे टैंकर से जा टकराया। पेट्रोल टैंकर की वजह से आग तेजी से फैला और जिसकी चपेट में आने से नौ लोगों को दर्दनाक मौत हो गयी। वही आस पास के पेड़ में भी आग लग गयी। घटनास्थल पर पहुंची फायर बिग्रेड की दर्जनों गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।