पटना : बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों को थानाध्यक्ष ने धमकाया, कहा - बिजली के चक्कर में बर्बाद कर देंगे

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 24, 2019, 3:11:37 PM

पटना : बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों को थानाध्यक्ष ने धमकाया, कहा - बिजली के चक्कर में बर्बाद कर देंगे

- फ़ोटो

PATNA : बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को थानाध्यक्ष द्वारा धमकी देने का मामला सामने आया है. आरोप है कि थानाध्यक्ष ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को धमकाया है. जिससे नाराज होकर लोगों ने जमकर नाराजगी व्यक्त की. https://www.youtube.com/watch?v=BNE8yOHlbcc&t=28s पूरी घटना नौबतपुर थाना इलाके की है. जहां बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को जिंदगी बर्बाद करने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की कार्यशैली से नाराज ग्रामीण कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे थे. लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने से बिजली आपूर्ति में कटौती की जा रही है. जब कभी इसकी शिकायत की जाती है तो अधिकारी प्रशासनिक कार्रवाई की धमकी देते हैं. बिजली नहीं मिलने के कारण ही ग्रामीण विभाग में प्रदर्शन कर रहे थे. पवार हाउस में जब हंगामे की खबर पुलिस को मिली तो नौबतपुर थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे. इस दौरान वह लोगों को समझाने के बजाये खुद उलझ पड़े. यहां तक कि उन्होंने प्रदर्शन कर रहे एक युवक यह कह दिया कि बिजली के चक्कर में तुमको बर्बाद कर देंगे. इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा. लोगों ने पुलिस और विधुत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.