1st Bihar Published by: Updated Apr 24, 2020, 10:06:24 AM
- फ़ोटो
DESK : कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए देश में लॉकडाउन है. लोग अपने घरों में बंद है. इसी बीच कोरोना जैसे लक्ष्ण पाए जाने या फिर कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन किया जा रहा है.
इस बीच कई जगहों से क्वारेंटाइन उल्लघंन करने का मामला भी सामने आ रहा है. जिसे लेकर पुलिस उनपर मामला दर्ज कर रही है. इसी बीच उत्तरकाशी पुलिस ने एक चौंकाने वाला मामला दर्ज किया है.
कोरोना संक्रमण के कारण क्वारेंटाइन किए गए लोगों के उल्लंघन करने पर पुलिस ने 51 लोगों पर मामला दर्ज किया. जिसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने एक 6 माह के मासूम औऱ 3 साल के बच्चे पर भी मामला दर्ज किया है. यह मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
अब मामले के सामने आने के बाद उत्तरकाशी के डीएम ने इस पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि जुवेनाइल लॉ के अनुसार 8 साल से छोटे बच्चे पर मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है. ये कैसे हुआ इस बात की जांच की जाएगी.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...