बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा: 9% ज्यादा वोट डाल पुरुषों को पछाड़ा, रिकॉर्ड 67% मतदान पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी नहीं कर सकते: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले दिलीप जायसवाल, कहा..बिहार की जनता ने एनडीए के प्रति दिखाया अटूट विश्वास Bihar Election 2025: बिहार में पहली बार 68.79% मतदान, दूसरे चरण ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले सम्राट चौधरी, रफ़्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर एक बार NDA सरकार! Bihar Politics: मतदान खत्म होते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, खड़गे को भेजी चिट्ठी Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक
1st Bihar Published by: Updated Thu, 17 Feb 2022 01:56:37 PM IST
- फ़ोटो
DESK: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव प्रचार के दौरान खुले मंच से बिहार और यूपी के लोगों को गाली दी। चन्नी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। चन्नी के इस बयान का पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संत रविदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के बनारस में हुआ था और गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जन्म बिहार के पटना साहिब में हुआ था। पीएम मोदी ने पूछा कि क्या आप गुरु गोविंद जी महाराज और संत रविदास जी को भी पंजाब से निकाल दोंगे?
कांग्रेस हमेशा से एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे क्षेत्र के लोगों से लड़ाती रही है। पंजाब में कोई ऐसा गांव नहीं होगा जहां हमारे उत्तर प्रदेश या बिहार के भाई-बहन मेहनत ना करते हों। कल ही हमने संत रविदास जी की जयंती मनायी थी। संत रविदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के बनारस में हुआ था। गुरू गोविंद सिंह जी का जन्म बिहार के पटना साहिब में हुआ था क्या आप गुरू गोविंद जी और रविदास जी को भी पंजाब से निकाल दोंगे?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के अबोहर में रैली को संबोधित कर रहे थे। PM के निशाने पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी था। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह कहती है कि यूपी और बिहार के भइयों को घुसने नहीं देंगे। पीएम मोदी ने पूछा कि क्या संत रविदास जी को भी निकाल दोगे? पीएम मोदी ने कांग्रेस को नरसंहार का दोषी बताते हुए कहा कि यदि कांग्रेस को दोबोरा सत्ता मिली तो पंजाब की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।
15 फरवरी की रैली का है मामला
बिहार-यूपी वालों को भइए कहने का वाकया पंजाब के रूपनगर में 15 फरवरी का है. प्रियंका गांधी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ वहां रैली करने गयीं थीं. प्रियंका गांधी ने पहले पंजाब का मामला उठाया. उन्होंने भाषण में कहा-पंजाब पंजाबियों का है. पंजाब को पंजाबी चलाएंगे. अपनी सरकार बनाओ. ये बाहर से जो आते हैं आपके पंजाब में.. उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है. पंजाब मेरी ससुराल है. प्रियंका के इतना बोलते ही चन्नी अपने हाथ में माइक लेते हैं . वे बोलते हैं- प्रियंका पंजाबियां दी बहू है. यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भइए आके इते राज नई कर दे. भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है. चन्नी के ये बोलते ही जो बोले सो निहाल के नारे लगते हैं. प्रियंका हंसती हुई पहले ताली बजाती हैं औऱ फिर खुद भी नारे लगाना शुरू कर देती हैं.
आम आदमी पार्टी को कांग्रेस की कार्बन कॉपी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने सरकार बना ली। दिल्ली के गली-मोहल्लों में ठेके खुलवा दिये। उनसे पंजाब में नशा खत्म करने की उम्मीद करना ही अब बेकार है। उन्होंने लोगों से कहा कि इस बार पंजाब में बीजेपी को जिताइए ताकि यहां डबल इंजन की सरकार बने। जिससे पंजाब में तेजी से विकास होगा और पंजाब में औद्योगिक विकास होगा। पीएम मोदी ने पंजाब की जनता से एक मौका मांगा। गौरतलब है कि 18 फरवरी को पंजाब चुनाव के लिए प्रचार का आखिरी दिन है। इसके बाद चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होगा। वहीं 10 मार्च को मतगणना होगी।