1st Bihar Published by: Updated Thu, 21 May 2020 08:44:47 AM IST
- फ़ोटो
DESK: जमीन विवाद में इतना लोग हिंसक हो गए कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना यूपी के प्रयागराज जिले का है.
तीनों थे सगे भाई
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कोरांव के निश्चिन्तपुर गांव में जमीन लेकर विवाद हुआ. इसको लेकर ही एक पक्ष के दबंगों ने इंद्रबहादुर सिंह, रवींद्र बहादुर और रामजी सिंह की पिटाई शुरू कर दी. एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दो भाईयों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाने के दौरान मौत हो गई.
महिला छोड़ने की लगाती रही गुहार
घटना के दौरान दौरान जब तीनों भाईयों की पिटाई हो रही थी. इस दौरान घर की महिला ने छोड़ने की गुहार लगा रही थी, लेकिन दबंगों ने नहीं थोड़ा और तीनों की जान ले ली. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि तीनों मृतकों ने भी इससे पहले आरोपी पक्ष के एक शख्स की जमीन विवाद में हत्या कर दी थी. बता दें कि इससे पहले संभल जिले में भी दंबगों ने जमीन विवाद में ही सपा नेता और उसके बेटे की गोली मारकर तीन दिन पहले हत्या कर दी थी.