Hindi News / news / पूर्णिया और शिवहर में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, उफान पर कई नदियां

पूर्णिया और शिवहर में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, उफान पर कई नदियां

1st Bihar Published by: Manoj / Tahsin Ali Updated Sep 24, 2020, 4:23:31 PM

पूर्णिया और शिवहर में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, उफान पर कई नदियां

- फ़ोटो

DESK : शिवहर में बागमती नदी खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं. जिससे शिवहर जिले पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. शिवहर- मोतिहारी स्टेट हाईवे 54 कच्ची सड़क पर बाढ़ का पानी का तेज बहाव होने के कारण आवागमन पूरी तरह से बंद है. इधर पूर्णिया जिले में भी लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के बाद कनकई नदी उफान पर है. पूर्णिया में तो कटाव भी काफी तेजी से हो रहा है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है. 


आपको बता दें कि शिवहर में स्टेट हाईवे 54 के कच्ची पथ पर करीब 5 फीट पानी का बहाव हो रहा है. लोग नाव के सहारे शिवहर से मोतिहारी आवागमन कर रहे हैं. बेलवा घाट के नजदीक नरकटिया गांव बाढ़ के पानी से घिरने लगा है. इधर स्थिति का जायजा लेने के लिए बीडीओ, सीओ और डीएम ने बाढ़ का जायजा लिया और तटबंध इलाकों को पूरी तरह से सुरक्षित बताया. उन्होंने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है. अभियंताओं की टीम पैनी नजर बनाये हुए है. 


पूर्णिया जिले के बयासी प्रखंड का भी हाल ख़राब है.  कनकई नदी के उफान पर रहने से लोग दहशत में हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से कनकई नदी का कहर जारी है लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि उनकी सुध लेने नहीं आये हैं. दर्जनों परिवार अभी तक विस्थापित हो चुके हैं. कई बार ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है है लेकिन अबतक किसी तरह की कोई पहल नहीं की गई है.