Hindi News / news / पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से पूछताछ करेगी CBI, भ्रष्टाचार के मामले में भेजा...

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से पूछताछ करेगी CBI, भ्रष्टाचार के मामले में भेजा समन

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 21, 2023, 7:20:31 PM

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से पूछताछ करेगी CBI, भ्रष्टाचार के मामले में भेजा समन

- फ़ोटो

DESK: सीबीआई ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पूछताछ के लिए जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को समन जारी किया है। मौखिक समन जारी करते हुए सीबीआई ने सत्यपाल मलिक को पूछताछ के लिए बुलाया है। सत्यपाल मलिक को 27 और 28 अप्रैल को सीबीआई के समक्ष पेश होने को कहा गया है। 


दरअसल, केंद्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में दो प्रोजेक्ट में गड़बड़ियों को लेकर केस दर्ज किया था। इसी मामले में सीबीआई ने पूछताछ के लिए सत्यपाल मलिक को तलब किया है।पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि सीबीआई उनके द्वारा रिपोर्ट किए गए मामले के संबंध में पूछताछ करना चाहती है।


बता दें कि इस मामले को लेकर पूर्व राज्यपाल मलिक ने पिछले दिनों दावा किया था कि उन्हें दो फाइल पर साइन करने के लिए 300 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी। सीबीआई ने पिछले साल अक्टूबर महीने में भी उनसे पूछताछ की थी।