1st Bihar Published by: Updated Sep 20, 2022, 7:46:58 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठक में आरजेडी कोटे के सभी मंत्री शामिल हैं। तेजस्वी यादव सभी मंत्रियों से पिछले एक महीने के कामकाज का लेखा-जोखा ले रहे हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद एक महीन के भीतर कितना काम हुआ, तेजस्वी इसकी जानकारी ले रहे हैं।