Hindi News / news / रफ्तार ने छीन ली एक ही परिवार की 6 जिंदगियां, बेकाबू कार की...

रफ्तार ने छीन ली एक ही परिवार की 6 जिंदगियां, बेकाबू कार की ट्रक से हों गई जोरदार टक्कर

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 14, 2024, 9:51:29 AM

रफ्तार ने छीन ली एक ही परिवार की 6 जिंदगियां, बेकाबू कार की ट्रक से हों गई जोरदार टक्कर

- फ़ोटो

DESK : तेज रफ्तार ने एक बार फिर 6 जिंदगियां छीन ली। सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सोमवार की देर रात कार सवार लोग गाजियाबाद से गजरौला जा रहे थे। तभी कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार सभी 6 लोगों की जान चली गई।


जानकारी के मुताबिक कार सवार परिवार गाजियाबाद से गजरौला जा रहा था। तभी दिल्ली-लखनऊ हाई-वे पर हापुड़ जिले के गढ़ कोतवाली इलाके में तेज रफ्तार कार से ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार सामने से आ रही ट्रक से भी टकरा गई।


हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक गाजियाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।