Hindi News / news / रेप के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, हिरासत से भागने की कर...

रेप के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, हिरासत से भागने की कर रहा था कोशिश

1st Bihar Published by: Updated Mar 16, 2022, 12:44:03 PM

रेप के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, हिरासत से भागने की कर रहा था कोशिश

- फ़ोटो

DESK : इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां एक रेपिस्ट आरोपी की पुलिस को गोलीबारी में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार आरोपी हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था इसी क्रम उसने पुलिस पर हमला भी किया जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई में वह मारा गया. 


इस घटना पर गुवाहाटी पुलिस ने बताया कि पुलिस की गोलीबारी में एक बलात्कार आरोपी की मौत हो गई. उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी और मंगलवार रात गुवाहाटी में पुलिस कर्मियों पर हमला किया था. वाई आरोपी के हमले से दो महिला पुलिस कर्मी जख्मी हुई हैं.


पुलिस ने दावा किया कि आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए अपराध स्थल पर ले जाया गया था. इसी क्रम उसने भागने की कोशिश की. उसने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया. जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया.