ब्रेकिंग न्यूज़

सुखदेव दास जी महाराज से मिलने पहुंचे नित्यानंद राय, 60 साल से चल रहे सीताराम नाम धुन के अखंड कीर्तन में हुए शामिल विपक्ष को करारा जवाब: 'बीमार' कहने वालों की नीतीश ने कर दी बोलती बंद, 84 चुनावी रैलियों को किया संबोधित Bihar Election 2025: ‘तेजस्वी बनेंगे सीएम, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को बुलाएंगे’, मीसा भारती का बड़ा दावा Bihar Election 2025: ‘तेजस्वी बनेंगे सीएम, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को बुलाएंगे’, मीसा भारती का बड़ा दावा बगहा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विद्यालय का छज्जा गिरा, तीन किशोर घायल Bihar Election 2025: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरजेडी और कांग्रेस पर बोला हमला, लोगों को लाल झंडे वालों से किया सचेत Bihar Election 2025: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरजेडी और कांग्रेस पर बोला हमला, लोगों को लाल झंडे वालों से किया सचेत Police Transfer Posting: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASP स्तर के 23 अधिकारियों का तबादला Police Transfer Posting: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASP स्तर के 23 अधिकारियों का तबादला Bihar Election 2025: ‘पहले वाले ने कोई काम नहीं किया, उसे वोट मत दीजिएगा’, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मतदाताओं से अपील

रामचरितमानस पर विवाद : रामभद्राचार्य ने शिक्षा मंत्री को ललकारा, कहा - मां का दूध पिया है तो सामने से फरिया लें चंद्रशेखर

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 20 Mar 2023 11:00:22 AM IST

रामचरितमानस पर विवाद : रामभद्राचार्य ने शिक्षा मंत्री को ललकारा, कहा - मां का दूध पिया है तो सामने से फरिया लें चंद्रशेखर

- फ़ोटो

PATNA  : बिहार की सियासत इस बात को लेकर एकबार फिर से रामचरित्रमानस विवाद को लेकर गर्म हो गयी है। जिस तरह से बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर सदन के अंदर धर्मग्रंथ लेकर पहुंच रहे हैं और अपने विभागीय बजट से अलग इन बातों पर चर्चा कर रहे हैं। इसके बाद अब उनको  हिंदू समाज के बड़े संत रामभद्राचार्य ने शिक्षा मंत्री को बड़ी चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि, बिहार के शिक्षा मंत्री ने अपनी मां का दूध पिया है तो हमसे आकर फरिया ले। 


दरअसल, बिहार में इन दिनों विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है।  इस दौरान आए दिन कुछ न कुछ ऐसा सुनने को मिल जाता है जो पूरा दिन सुर्ख़ियों में बना रहता है।  इसी कड़ी में अब भाजपा के एक विधायक के तरफ से कहा गया है कि बिहार के शिक्षा मंत्री के पास अभी भी काफी जानकारी का आभाव है इसलिए वो अपनी गलती मनाने को तैयार नहीं है। उनको तो भारत के महान संत रामभद्राचार्य ने खुले तौर पर ललकारा था और कहा था - मां का ओरिजनल दूध पिया है तो हमसे आकर फरिया लें। क्या हुआ जो वो नहीं गए। बिहार के शिक्षा मंत्री अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए डाल- डाल पात - पात धर रहे हैं।लेकिन बिहार की जनता सब जानती है वो कभी सफल नहीं होंगे।


उन्होंने कहा कि, रामचरितमानस इतना पवित्र है उसे बिहार के शिक्षा मंत्री अपमानित करते हैं। यह शिक्षा मंत्री रामचरित मानस का क, ख, ग भी नहीं जानते हैं। इनके मन में जो गंदगी फैली हुई है इसे निकालनी चाहिए। बिना ज्ञान के किसी भी महाग्रंथ पर बोलना अशोभनीय है। विदेशों में आज जो भारतीय संस्कृति है वह श्रीरामचरित मानस की देन है।


मालूम हो कि, इससे पहले कल भी बिहार के शिक्षा मंत्री  चंद्रशेखर ने कहा  था कि. हिन्दू धर्म और भारत को छोड़ कर कहीं भी जाति-पाति नहीं है। जो देश भारत से टूटकर अलग हुए हैं, जैसे फिजी और मॉरीशस, वहां हमारे देश के ही हिंदू लोग गए हैं। वहीं पर जाति की संस्कृति देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि मैंने सचिवालय में जाति के कारण संचिकाओं को रुकते हुए देखा है। शिक्षा मंत्री का दावा था कि आज भी जाति व्यवस्था से काफी लोग पीड़ित हैं। मंत्री का कहना था कि जाति ही हिन्दू धर्म की संस्कृति है।