1st Bihar Published by: Updated Apr 21, 2020, 8:05:42 AM
- फ़ोटो
DELHI : कोरोना वायरस का कहर थमने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है. इसी बीच कोरोना वायरस ने अब राष्ट्रपति भवन में भी दस्तक दे दी है. जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले एक सफाईकर्मी की बहू कोरोना पॉजिटिव मिली है. जिसके बाद से हड़कंंप मच गया है. वह अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन के कैंपस में ही रहती है.
सफाईकर्मी की बहू कोरोना पॉजिटि पाए जाने के बाद ही तुरंत उसके पूरे परिवार का टेस्ट कराया गया, जो निगेटिल आया है. लेकिन संक्रमण के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति भवन कैंपस में रहने वाले 125 परिवारों को होम क्वारनटीन किया गया है. बताया जा रहा है कि पिछले दिनों सफाईकर्मी की बहू की मां का कोरोना के कारण निधन हो गया था. गांव में हुए उसके अंतिम संस्कार में सफाईकर्मी का पूरा परिवार शामिल हुआ था. इसके बाद पूरे परिवार को आइसोलेशन में भेजा गया था और उनका कोरोना टेस्ट किया गया था. सभी का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया, लेकिन बहू का रिजल्ट पॉजिटिव आ गया है.
बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 17 हजार 656 हो चुकी है. वहीं अबतक देश में 559 लोगों की मौत हो चुकी है. लॉकडाउन के बाद भी कोरोना का चेन बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य मुंबई है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...