बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा: 9% ज्यादा वोट डाल पुरुषों को पछाड़ा, रिकॉर्ड 67% मतदान पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी नहीं कर सकते: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले दिलीप जायसवाल, कहा..बिहार की जनता ने एनडीए के प्रति दिखाया अटूट विश्वास Bihar Election 2025: बिहार में पहली बार 68.79% मतदान, दूसरे चरण ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले सम्राट चौधरी, रफ़्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर एक बार NDA सरकार! Bihar Politics: मतदान खत्म होते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, खड़गे को भेजी चिट्ठी Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक
1st Bihar Published by: Updated Sat, 12 Feb 2022 02:48:46 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: जेडीयू नेतृत्व भले ही यह कहे कि पार्टी में सबकुछ ठीक है लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और आरसीपी सिंह के बीच मनमुटाव लगातार देखने को मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कल यह ऐलान किया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर 1 मार्च से अगले एक साल तक पूरे बिहार में अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत चार लाख लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। घर-घर जाकर लोगों को मुख्यमंत्री के विकास कार्यों को बताया जाएगा लेकिन आरसीपी सिंह के इस ऐलान की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को नहीं है। ललन सिंह ने नाम लिए बगैर यह साफ कर दिया है कि कौन से अभियान चलाने की बात कही गई है वे ही बतायेंगे। हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
वही केंन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के उस बयान पर जिसमें उन्होंने बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर कहा था कि खिड़की से जो मिलता है उसे लेने की कोशिश की जानी चाहिए। आरसीपी सिंह के इस बयान पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि देखिए खिड़की और दरवाजा तो हम नहीं जानते है लेकिन बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की आवश्यकता है और उसकी मांग राज्य सरकार ने भी की है। बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री ने पत्र भी लिखा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने भी यह मांग रखी है। हमलोगों की यह पुरानी मांग है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तब हम कई मामलों में तरक्की कर सकते हैं।
पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी के संगठन का काम चल रहा है। हमारे प्रदेश के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। पार्टी संकल्पित है कि हमारे यहां नेता एक हैं। जो लोग पार्टी के लिए समर्पित हैं उन्हें पूर्ण सम्मान और जिम्मेदारी मिलेगी। विशेष राज्य के मुद्दे पर ललन सिंह ने कहा कि बिहार को वाजिब हक मिलना ही चाहिए। हम अपना हक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग रहे हैं। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बीजेपी व जेडीयू के बीच कोई विवाद नहीं है बल्कि विवाद बनाया गया है। जेडीयू एनडीए गठबंधन में है। बिहार की सरकार दोनों दलों के सहयोग से चल रही है। हम बिहार की हक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग रहे हैं। अगर हम अपना हक नहीं मांगेंगे तो हम बिहार के लोगों के साथ न्याय नहीं कर रहे। यह मांग किसी व्यक्ति से नहीं कर रहे हैं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह मांग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री से हक मांगने का अधिकारी सभी को है। पार्टी का राय साफ है राज्य सरकार की मांग बहुत साफ है। मुख्यमंत्री ने विशेष राज्य के दर्जे को लेकर पत्र लिखा है।
पार्टी के संगठन का काम चल रहा है प्रदेश के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा दिन रात मेहनत कर रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू के बीच कोई विवाद नहीं है बल्कि ये विवाद बनाया गया है। हम कोई मांग बिहार के लिए कर रहे है उसको विवाद नहीं माना जाना चाहिए। बिहार का हक नहीं मांगेगे तब हम बिहार के प्रति न्याय नहीं होगा। हमारी मांग इस देश के प्रधानमंत्री से है। देश के नागरिकों को यह हक है कि पीएम से अपने हित की मांग रख सके। ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हम तो विकास कर रहे हैं।