Bihar police news: पहले थाने में महिला की नहीं सुनी गई बात, फिर दर्ज की गई गलत लोगों पर FIR! अब थानेदार पर जुर्माने की सिफारिश Panchayat Sachiv: जानता है विनोद, बिहार में कैसे बनते हैं पंचायत सचिव? यहाँ देखो सैलरी, योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी Neeraj Kumar letter to lalu yadav: जदयू प्रवक्ता नीरज ने लिखा लालू यादव को 'गुनाहनामा', राजद शासन में दलितों के साथ हुए अन्याय गिनाए Road Accident: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी हाईवे पर मौत का तांडव, 3 की मौत, कई घायल Mahagathbandhan CM face: क्या तेजस्वी बनेंगे महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट? आज की मीटिंग पर टिकी निगाहें! Bihar News: एक ऐसा जिला जहां पेड़-पौधों पर रखे गए हैं 20 से अधिक गाँव के नाम, लिस्ट देख आप भी कहेंगे "वाह, ये हुई न बात" NEET UG 2025: NEET Exam में गलती पड़ सकती है भारी, जानिए क्या न करें Best Course: 12वीं के बाद करें ये बेस्ट कोर्स, मोटी सैलरी के साथ-साथ मिलेगा विदेश घूमने का भी मौका Expressway In Bihar: बिहार का यह 'हाईवे' 3700 cr से बन रहा, पटना समेत इन इलाकों का होगा विकास...चमक जायेगी किस्मत Khelo India Youth Games 2025:बिहार में खेल इतिहास का सुनहरा पल...8500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम!
1st Bihar Published by: Updated Sat, 26 Nov 2022 05:09:44 PM IST
- फ़ोटो
MUZZFARPUR : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। अब जैसे - जैसे इसके लिए चुनाव तारीख नजदीक आ रही है,वैसे - वैसे राजनीतिक दलों का आरोप - प्रत्यारोप भी तेज हो रहा है। कुढ़नी में बड़े - बड़े राजनीतिक दलों के नेता जनता को संबोधित कर रहे हैं और विरोधियों पर हमलावर हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब बिहार भाजपा नेता और राज्य सरकार में मंत्री रहे शाहनबाज हुसैन ने भी राजद पर जोरदार हमला बोला है।
भाजपा नेता शाहनबाज हुसैन ने कहा है कि, कुछ लोग मुस्लिमों को अपना जागीर समझ कर बैठे हैं, लेकिन वो इस भूल में न रहे हैं। इसबार मुस्लिम समुदाय के लोग बिहार में शांति और भरोसे वाली सरकार को वोट करेगी। यहां लोग भाजपा को वोट करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, राजद- जदयू को लगता है कि बिहार के लोग बस उनका नाम सुनकर वोट दे देंगे। जबकि , जनता विकास को वोट देती है और विकास भाजपा के कार्यकाल में हुआ है।
उन्होंने कहा कि, राजद और जदयू के लोग मुस्लिम को अपनी जागीर समझ बैठे हैं, लेकिन सिर्फ लंबी - लंबी बातें करने वालों को लोग वोट नहीं देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, राजद के A2Z में अब M हाइड होता जा रहा है। इस दौरान शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि राजद- जदयू का साथ कब तक है ये पता नहीं, नीतीश कुमार का काम ही पलटी मारना है। इसके आलावा शाहनवाज हुसैन ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के सेमीफाइनल वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हर चुनाव का अपना मुद्दा और स्तर होता है।
गौरतलब हो कि, कुढ़नी विधानसभा सीट को लेकर सभी राजनितिक दलों द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कुछ पार्टी रोड शो भी कर रही है। इसी कड़ी में जदयू के तरफ से खुद ललन सिंह कैंप कर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं, इस दौरान वह सभी राजनीतिक दलों पर हमलावर भी रहते हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा था कि यह चुनाव तो सेमीफाइनल हैं, सही मुकाबला तो 2024 में होगा।
बहराहल, कुढ़नी का किला कौन जीतता है और सेमीफाइनल में किसकी परफॉर्मन्स बेहतर रहती है, इसका सही रिजल्ट तो आगामी 8 दिसंबर को मतगणना के बाद ही आएगा। लेकिन, उससे पहले सभी दलों को अपने इस मैच के अच्छा स्कोर करने के लिए मतदाता को अपने पाले में लाना होगा और 5 दिसंबर को उनसे अपने पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित करना होगा।