RJD ने BJP को धोखेबाज बताया, मुकेश सहनी और निषाद समाज को अपमानित करने का लगाया आरोप

1st Bihar Published by: Updated Mar 19, 2022, 9:56:12 AM

RJD ने BJP को धोखेबाज बताया, मुकेश सहनी और निषाद समाज को अपमानित करने का लगाया आरोप

- फ़ोटो

PATNA: बोचहां विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में BJP ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। वो भी बिना मुकेश सहनी से कोई बात किए ही भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। बीजेपी के इस ऐलान से वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी काफी आहत हुए हैं। बीजेपी पर हमला बोलते हुए राजद ने कहा कि भाजपा ने होली में अपने सहयोगियों का ही रंग बदरंग कर दिया है। मुकेश सहनी के साथ-साथ निषाद समाज के लोगों को भी अपमानित करने का काम बीजेपी ने किया है। 


आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कि बीजेपी ने मुकेश सहनी के सीने में खंजर घोपने का काम किया है। होली के मौके पर बीजेपी ने अपने सहयोगियों को धोखा दिया है। होली के मौके पर बीजेपी ने अपने सहयोगियों का ही रंग बदरंग कर दिया है। आरजेडी ने कहा कि बोचहा वीआईपी पार्टी की सीट थी जहां से बीजेपी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। 


बीजेपी ने सिर्फ मुकेश सहनी को नहीं बल्कि निषाद समाज को भी अपमानित किया है। मृत्युंजय तिवारी का कहना है कि बीजेपी का तो चाल चरित्र चेहरा मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं वाली रही है। वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को अब ऐहसास हो रहा होगा कि वे किसके झांसे में पड़ गये है अब मुकेश सहनी छटपटा रहे हैं।