Hindi News / news / राजद नेता के होटल पर ईडी का छापा, पटना में गाड़ी से बरामद...

राजद नेता के होटल पर ईडी का छापा, पटना में गाड़ी से बरामद हुआ था 75 लाख

1st Bihar Published by: Updated Oct 07, 2020, 8:10:14 AM

राजद नेता के होटल पर ईडी का छापा, पटना में गाड़ी से बरामद हुआ था 75 लाख

- फ़ोटो

SASARAM: दिल्ली से पहुंची ईडी की टीम ने राजद नेता संजय सिंह के होटल और घर पर मंगलवार को छापेमारी की. ईडी की टीम ने पुलिस या आयकर विभाग के किसी अधिकारी से कोई जानकारी शेयर नहीं की. 

इस दौरान ईडी की टीम होटल में करीब दो घंटे तक मौजूद रही. इस दौरान होटल में सभी की एंट्री रोक दी गई. इसके बाद टीम पटना लौट गई. लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं दी कि टीम को छापेमारी में क्या मिले. 

आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ईडी की टीम संपत्ति की जांच करने राजद नेता के होटल पहुंची थी, लेकिन टीम ने किसी से कोई जानकारी शेयर नहीं की. 

बता दें कि राजद नेता की गाड़ी से एक सप्ताह पहले पटना के बिस्कोमान भवन के पास पुलिस ने 75 लाख रुपये बरामद किए थे.जिसके बाद गांधी मैदान थाना  की तरफ से उनके घर पर नोटिस चस्पा किया था. राजद नेता को थाना में आकर पैसा का हिसाब देना था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए.