1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 16, 2019, 1:46:50 PM
- फ़ोटो
PATNA : लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद से ही राजद में बगाबत के सुर उठ रहे हैं. इसी बीच राजद में अंदरूनी कलह और बगावती तेवर भी दिखने शुरू हो गए हैं. मुजफ्फरपुर के गायघाट से राजद विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने आज अपने सरकारी आवास पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है. इसमें विधायक पार्टी के अंदर चल रहे गतिविधियों से मीडिया को अवगत कराएंगे. आपको बता दें कि राजद विधायक महेश्वर प्रसाद यादव लोकसभा चुनाव में राजद को मिली हार के बाद से ही पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं. वे पहले भी तेजस्वी यादव के नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग पहले भी कर चुके हैं. उन्होने पहले भी कहा था कि राजद के कई विधायक मेरे संपर्क में हैं और मेरे कहने पर पार्टी भी छोड़ सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में जदयू के साथ जाने की भी बात कही थी. अब देखना यह है कि राजद विधायक अपनी ही पार्टी पर क्या आरोप लगाते हैं. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट