बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा: 9% ज्यादा वोट डाल पुरुषों को पछाड़ा, रिकॉर्ड 67% मतदान पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी नहीं कर सकते: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले दिलीप जायसवाल, कहा..बिहार की जनता ने एनडीए के प्रति दिखाया अटूट विश्वास Bihar Election 2025: बिहार में पहली बार 68.79% मतदान, दूसरे चरण ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले सम्राट चौधरी, रफ़्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर एक बार NDA सरकार! Bihar Politics: मतदान खत्म होते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, खड़गे को भेजी चिट्ठी Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक
1st Bihar Published by: Updated Sun, 13 Mar 2022 07:33:28 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: बीजेपी के पूर्व सांसद आरके सिन्हा के पटना स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर बीजेपी के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। वैसे तो होली मिलन समारोह का यह कार्यक्रम हर साल होता है लेकिन इस बार का कार्यक्रम और धूमधाम के साथ मनाया गया। 4 राज्यों में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद यह कार्यक्रम और खास हो गया। भारी संख्या में आए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दी। इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता आरके सिन्हा और बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने फूलों की होली खेली और वहां मौजूद नेता और कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी।
कोरोनाकाल के बाद सार्वजनिक कार्यक्रम की स्वीकृति सरकार से मिलने के बाद आज होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के पटना स्थित आवास पर होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस रंगोत्सव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे थे। पुरुष कार्यकर्ता के साथ-साथ महिला कार्यकर्ताओं की भी भारी भीड़ होली मिलन समारोह में देखी गयी।बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने सबसे पहले कार्यक्रम में आए तमाम अतिथियों का स्वागत किया। ऋतुराज सिन्हा ने एक-एक कार्यकर्ताओं को चंदन का टीका लगाया और उनका अभिवादन किया।
इस अवसर पर आरके सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। ऋतुराज सिन्हा ने कहा की पांच राज्यों में से चार राज्यों में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है। इसलिए इस बार की होली खास है। परिणाम आने के बाद भाजपा का हर कार्यकर्ता लगातार होली मना रहा है। आज तो हमारे आवास होली का नजारा दिख रहा है। भाजपा का हर कार्यकर्ता और नेता अपने आवास पर होली का कार्यक्रम रख रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जादू रंग है जो भाजपा के कार्यकर्ता के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह ने अपने अंदाज में होली के गीत गाए। पवन सिंह के होली के गीत पर लोग झूमते नजर आए। लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए।
इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर ठुमके लगाए। इसके अलावा अभिनेत्री स्मृति सिन्हा, गायत्री अनुपमा यादव ने भी अपने सुरीले अंदाज़ में गाये गीतों से श्रोताओं का मंत्रमुग्ध कर दिया। अलीगढ से आये कलाकारों ने राधा कृष्ण की फूलों की होली से भी श्रोताओं को आकर्षित किया।इस मौके पर पटना जिला के हजारों बीजेपी कार्यकर्ता और नवादा,गया,नालंदा,भोजपुर और आरा,हाजीपुर के हजारों भाजपा कार्यकर्ता एवं केन्द्र एवं राज्य के कई वरिष्ठ नेता इस होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए।

