1st Bihar Published by: Updated May 20, 2020, 7:27:03 AM
- फ़ोटो
DESK : लॉकडाउन में भी तेज रफ्तार का कहर जारी है. हर दिन देश के कई कोनों से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें असमय लोगों की मौत हो जा रही है.
ताजा मामला उत्तर प्रदेश के इटावा की है, जहां मंगलवार देर रात ट्रक और पिकअप की भिड़ंत हो गई. जिसमें पिकअप सवार 6 किसानों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं इस हादसे में कई किसान गंभीर रुप से घायल है.
बताया जा रहा है कि हादसा नेशनल हाइवे पर हुआ, जहां मंडी में सब्जी बेचने जा रहे 6 किसानों की दर्दनाक मौत हो गई है. कई सब्जी किसानों के घायल होने की भी खबर है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल किसानों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.