1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Oct 01, 2020, 7:35:06 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : भिखनपुरा पेट्रोल पंप के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर बुधवार की देर रात पलट गई.बस में तककरीब दो दर्जन से अधिक यात्री मौजूद थे. बस में सवार यात्रियों के बीच चीखपुकार मच गई.
इस हादसे में करीब आधे दर्जन लोगों को चोटे आई हैं. जबकि,घटना में दो युवक बस के भीतर दब गए.आस पास के दुकानदारों व स्थानीय लोगों ने बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला.हालांकि, इस दौरान दोनों युवक बस के अंदर ही दबे रहे.
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में दबे दोनों युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.दोनो खून से लथपथ थे.दोनो को इलाज के लिए मेडिकल भेजा गया, जहां उनकी हालत काफी गंभीर बताई है.उसके पॉकेट से भी कोई पहचान संबंधित कागजात नहीं मिले है. दोनों बेहोशी की हालत में है.
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बस भगवानपुर से रामदयालु नगर की ओर जा रही थी.इसी बीच बस अनियंत्रित होकर पलट गई.मामले में सदर थानेदार संजीव कुमार निराला ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए मेडिकल भेजा गया है.बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.