1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Oct 20, 2024, 3:35:24 PM
- फ़ोटो
SASARAM: रोहतास के सासाराम में बेखौफ अपराधियों ने आपसी रंजिश में एक महिला को गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का उसके गोतिया से संपत्ति क विवाद चल रहा था। घटना शिवसागर थाना क्षेत्र के बम्हौर की है।
गोली से घायल हुई महिला की पहचान कुंति कुंवर के रूप में हुई है, जो अपनी बेटी-दामाद के साथ उनके ही घर में रहती थी। इसको लेकर गोतीया से संपत्ति का विवाद है। घायल महिला का दामाद पंकज सिंह ने बताया कि 20 दिन पहले वह आरोपियों पर शिवसागर थाना में केस भी दर्ज कराया है, जो उनके पड़ोस में ही रहते हैं तथा रिश्तेदार हैं।
बार-बार आरोपी घर छोड़ने की धमकी दे रहे थे लेकिन आज अचानक पेट्रोल लाने के लिए एक खाली डब्बे की मांग की है और इसी बहाने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। जिसमें कुंती कुंवर को गोली लग गई। इस दौरान उसकी पत्नी कुंती कुमार की बेटी पर भी हमला किया गया, लेकिन वह बाल बाल बच गई। शिवसागर थाना की पुलिस मौका पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।