Rohtas News: यूपी से कोलकाता जाने के दौरान बिहार में लूटा गया मसूर दाल से भरा ट्रक, ड्राइवर निकला साजिशकर्ता

1st Bihar Published by: RANJAN Updated Dec 14, 2024, 3:30:03 PM

Rohtas News: यूपी से कोलकाता जाने के दौरान बिहार में लूटा गया मसूर दाल से भरा ट्रक, ड्राइवर निकला साजिशकर्ता

- फ़ोटो

ROHTAS: बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि आए दिन बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रोहतास के नासरीगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मसूर दाल से लदा ट्रक लूट लिया। ट्रक पर 366 बोरे में रखे 35 टन मसूर दाल लदा हुआ था। जिसकी कीमत लाखों रुपये है। 


इस पूरे मामले में ट्रक के ड्राइवर योगेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के बहराइच से 366 बोरा में रखे 35 टन मसूर की दाल को कोलकाता ले जाया जा रहा था। इसी बीच भोजपुर के बिहिया थाना के पहाड़पुर के रहने वाले योगेंद्र यादव ने नासरीगंज थाने को सूचना दी कि नासरीगंज- दाउदनगर सड़क के पास उनके ट्रक को लूट लिया गया है। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि इसमें ट्रक ड्राइवर योगेंद्र की संलिप्तता थी। पुलिस ने अरवल जिले के प्रसादी इंग्लिश गांव से शेखर कुमार शर्मा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर पैक्स गोदाम में रखें 35 टन मसूर की दाल को बरामद किया गया। वही ट्रक के ड्राइवर योगेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया गया। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।