1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Oct 20, 2024, 11:10:19 AM
- फ़ोटो
SASARAM: रोहतास के सासाराम में बेखौफ अपराधियों ने दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे युवक की हत्या कर दी। बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक को मौत की नींद सुला दी। घटना दरिगांव थाना क्षेत्र के NH की है।
मृतक की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के वीर नगर के रहने वाले पिंटू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिंटू अपने दोस्त ऋषि तथा एक अन्य युवक के साथ बाइक से सासाराम से चेनारी की ओर लौट रहा था। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहर के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी।
फायरिंग में गोली लगने से पिंटू कुमार की मौत हो गई। मृतक के दोस्त ऋषि कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ एक जन्मदिन के पार्टी में आया था। वहां से लौट रहा था, तभी यह वारदात हुई है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।