1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 06, 2024, 6:42:53 AM
- फ़ोटो
DESK : चेन्नई हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां मस्कट से 146 यात्रियों को लेकर चेन्नई आ रहे एक विमान का अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय टायर फट गया। उसके बाद एअरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।
वहीं चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान की वापसी यात्रा रद्द कर दी गई है और सभी यात्रियों को शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया गया है। चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान की वापसी यात्रा रद्द कर दी गई है। किसी भी तरह की हताहत की खबर नहीं है सभी लोग सेफ हैं।