1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 03, 2019, 2:55:12 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभयर्थीयों के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही सचिवालय सहायक के 1360 पदों पर बहाली की जाएगी. बिहार कर्मचारी चयन आयोग को सामान्य प्रशासन विभाग से अधियाचना प्राप्त हुई. जिसके बाद 1360 सचिवालय सहायक के पदों पर बहाली का रास्ता साफ हो गया है. बीएसएससी के सचिव ओम प्रकाश पाल ने कहा कि जल्द ही विज्ञापन निकाला जायेगा और इसी साल के अंत तक प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होने की संभावना है. बता दें कि बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा लंबे समय से इस बहाली का इंतजार कर रहे हैं.