1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 16, 2024, 1:12:00 PM
- फ़ोटो
SAHARSA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकलकर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार,जिले के महिषी थाना क्षेत्र के सरोनी गांव के समीप कोसी बांध पर सड़क हादसे में बाइक सवार विकास मित्र महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। घटना की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। उसके बाद अब पुलिस मामले की जानकारी में लग गई है।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार 42 वर्षीय विकास मित्र महिला मंजू देवी की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि नवहट्टा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की रहने वाली विकास मित्र मंजू देवी अपने पति मनोज कुमार सादा के साथ मिटिंग से वापस अपने घर लालपुर लौट रही थी।
इसी दौरान महिषी थाना क्षेत्र के सरोनी गांव के समीप कोसी बांध पर रास्ते में अचानक से बकरी आ जाने की वजह से सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई। जिसके बाद आनन फानन में जख्मी दोनों पति पत्नी को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।