Hindi News / news / समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव : बैनर-पोस्टर हटाने का काम शुरू, जिले में आदर्श आचार...

समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव : बैनर-पोस्टर हटाने का काम शुरू, जिले में आदर्श आचार संहिता लागू

1st Bihar Published by: Ramesh Rai Updated Sep 21, 2019, 7:17:23 PM

समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव : बैनर-पोस्टर हटाने का काम शुरू, जिले में आदर्श आचार संहिता लागू

- फ़ोटो

SAMASTIPUR : समस्तीपुर उप चुनाव की घोषणा होते ही जिले में बैनर और पोस्टर हटाने का काम शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार से ही पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. 

21 अक्टूबर को होगा चुनाव

समस्तीपुर में उप चुनाव 21 अक्टूबर को कराया जाएगा. 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन परिणाम की घोषणा भी कर दिया जाएगा. 23 -30 सितंबर तक नामांकन होगा. जबकि 1 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. उम्मीदवार 3 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं.

रामचंद्र पासवान के निधन के कारण हो रहा उप चुनाव

बता दें कि 2019 में हुए आम लोकसभा चुनाव में लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान चौथी बार निर्वाचित हुए थे, लेकिन हार्ट अटैक के कारण 22 जुलाई को उनका निधन हो गया था. इसी कारण से समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उप चुनाव होने जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार से ही पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है और सभी जगह से सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए राजनीतिक दल के पोस्टर को हटाया जा रहा है. सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर उन्हें आचार संहिता को लेकर जानकारी उपलब्ध करा दी गई है. अब अगर कोई आचार संहिता के उल्लंघन करते पाए गए तो उनपर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.