Hindi News / news / संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने की तैयारी, सदन में पेश...

संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने की तैयारी, सदन में पेश होंगे 6 नए विधेयक; स्पीकर ने कार्य मंत्रणा समिति का किया गठन

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 19, 2024, 10:30:38 AM

संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने की तैयारी, सदन में पेश होंगे 6 नए विधेयक; स्पीकर ने कार्य मंत्रणा समिति का किया गठन

- फ़ोटो

DELHI: आगामी 22 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। तीसरी बार सत्ता में वापसी के बाद मानसून सत्र को लेकर एनडीए सरकार ने बड़ी तैयारी की है। 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलने वाले सत्र के दौरान सरकार 6 नए विधेयक सदन में पेश करेगी। स्पीकर ओम बिरला ने संसदीय एजेंडा तय करने के लिए कार्य मंत्रणा समिति का गठन कर लिया है।


दरअसल, संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। सत्र के दौरान केंद्र सरकार 6 नए विधेयकों को सदन में पेश करेगी। आपदा प्रबंधन कानून में संशोधन के लिए एक विधेयक के अलावा पांच और विधेयक पेश किए जाएंगे। वित्त विधेयक के अलावा भारतीय वायुयान विधेयक 2024 को भी सदन में पेश किया जाएगा।


सूचीबद्ध अय विधेयकों में स्वतंत्रता पूर्व कानून की जगह लेने वाले बॉयलर विधेयक, कॉफी (संवर्धन और विकास) विधेयक और रबर (संवर्धन और विकास) विधेयक शामिल हैं। उधर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय एजेंडा तय करने के लिए कार्य मंत्रणा समिति का भी गठन किया है। इस समिति में बीजेपी सांसदों के अलावा गठबंधन के दलों के सांसदों को भी जगह मिली है।


बता दें कि 22 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है ऐसे में सरकार तमाम तरह के गतिरोध को खत्म करना चाह रही है। केंद्र सरकार ने 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सरकार की तरफ से तमाम गतिरोधों को खत्म करने की कोशिश की जाएगा। सत्र हंगामेदार न हो और सदन को अच्छी तरह से संचालित किया जा सके इसको लेकर सरकार की तरफ से पहल की गई है।