Diwali 2025: दिवाली पर सिर्फ लक्ष्मी-गणेश ही नहीं, बल्कि इन मूर्तियों को भी लाए घर; फायदे जानकर रह जाएंगे दंग Bihar election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी का वर्चुअल संवाद. शुरू होगा ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ अभियान BJP Candidates : बीजेपी ने तीन उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, एक मुस्लिम कैंडिडेट के नाम का हुआ एलान Bihar News: मवेशी के लिए चारा लेने जा रहे ग्रामीण की नदी में डूबने से मौत; पलटी नाव तो गई जान; मातम का माहौल Vande Bharat Express : पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, यात्रियों में दहशत; जानिए क्या थी वजह Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बाजारों में नहीं दिखेगी भीड़, आ गया सरकारी आदेश; जानिए क्या है मामला Bihar News: हथियारबंद बदमाशों ने बैंककर्मी से पांच लाख रुपये लूटे, चार लूटेरे फरार Bihar Assembly Elections : बिहार में इस दिन बंद रहेंगे इस जिले के स्कूल- कॉलेज, यहां देखें पूरी लिस्ट Bihar News: नदी में कपड़ा धोने गई तीन बहनों की डूबने से मौत, गांव में मातम Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर BJP के केंद्रीय नेताओं की रैलियों का शेड्यूल तय ! नामांकन से पहले प्रचार जोरों पर
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 22 May 2024 06:59:31 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में इस बार मानसून की बरसात रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वर्ष 2019 से लेकर 2021 के दौरान प्रदेश में बारिश की स्थिति सामान्य से लगभग 30 फीसद अधिक रही है। वहीं, 2022 और 2023 में प्रदेश में वर्षा के अनुपात में कमी आई थी। इन दो वर्षों में प्रदेश में सामान्य से 23 फीसद कम बारिश हुई थी। वहीं, इस साल दो वर्षों बाद सामान्य से अधिक वर्षा के आसार है। इससे खेती-किसानी को लाभ मिलने के साथ भूमिगत जलस्तर में वृद्धि होगी।
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान ला-नीना का प्रभाव रहने और मानसून का समय से पूर्व आने को लेकर प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मानसून पूर्णिया के रास्ते अपने नियत तिथि 13 जून को प्रवेश की थी। फिलहाल मानसून दक्षिण-पश्चिम मानसून 20 मई को अंडमान निकोबार द्वीप में पहुंच गया है। धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ते हुए केरल समय से पहुंचेगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में मानसून 13-18 जून के आसपास आएगा।
मानसून में वर्षा को लेकर मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के आधार पर बताया गया है कि इस वर्ष सामान्य से 61 फीसद अधिक वर्षा की संभावना है। मानसून अवधि में 96-104 फीसद वर्षा सामान्य मानी जाती है। प्रदेश में 992.2 मिमी वर्षा होने के आसार है। बीते 10 वर्षों में प्रदेश में की स्थिति पर प्रभात रंजन की रिपोर्ट।
उधर, जब तक मानसून का प्रवेश नहीं होता है और तेज बारिश नहीं होती है, तब तक बिहार में गर्मी और हीव वेव की स्थिति बनी रहेगी। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पछुआ हवा का प्रवाह अगले 4 दिनों तक जारी रहेगा। गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, सारण, सिवान, कैमूर रोहतास, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल और गया समेत 12 जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजधानी पटना में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि बुधवार को 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।