1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Aug 20, 2025, 3:45:04 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar School News: बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव स्थित एक मध्य विद्यालय में चौथी कक्षा के एक छात्र के साथ बर्बरता की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हेडमास्टर ने मासूम बच्चे के हाथ-पैर बांधकर उसे बेरहमी से पीटा और अंधरे कमरे में घंटों बंद रखा।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। हंगामा देख हेडमास्टर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि यह घटना न केवल बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि शिक्षा संस्थानों में अनुशासन और बच्चों के अधिकारों की अनदेखी का भी उदाहरण है।
ग्रामीण और अभिभावक न्याय की मांग कर रहे हैं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील कर रहे हैं। परिजन इस मामले में मटिहानी थाना में मामला दर्ज कराने की बात कह चुके हैं। पुलिस ने कहा कि यदि आवेदन दर्ज होती है तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा विभाग और प्रशासन से अपील की गई है कि ऐसे मामलों में तुरंत हस्तक्षेप किया जाए और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वहीं स्कूल के हेडमास्टर नीरज कुमार सिंह ने इन आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि बच्चों को मारना उचित नहीं है और बंद कमरे में किसी बच्चे को नहीं रखा गया।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...