1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Aug 20, 2025, 5:32:05 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो google
Bihar News: सहरसा के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तीरी गांव में तालाब में डूबने से एक तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार वालों में कोहराम मच गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
मृत बच्चे की पहचान सौरबाजार थाना क्षेत्र कांप पूर्वी वार्ड 08 निवासी लाल मोहन यादव 3 वर्षीय बेटे आयुष कुमार के रूप मे हुई है। मृतक तीन बहनों के बाद जन्मा इकलौता बेटा था। मृतक के पिता पंजाब में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण किया करते हैं, जो बीते 15 दिन पहले ही पंजाब से अपने गांव लौटे हैं।
मृत बच्चा का ननिहाल बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तिरी गांव में पड़ता है। जहां तो अपनी मां के साथ बीते 1 साल से रह रहा था। इधर, इकलौते बेटे की मौत के बाद मां काजल देवी का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। पिता ने बताया कि बुधवार को बच्चा खेलते खेलते घर के ही समीप करीब 25 मीटर पर अवस्थित एक तालाब में डूब कर लापता हो गया। परिवार वालों को लगा कि बच्चा घर के समीप ही खेल रहा है।
जब परिवार वालों के द्वारा बच्चों को ढूंढने का प्रयास शुरू किया गया है तो बच्चे का चप्पल तालाब के किनारे मिला। इसके बाद गांव के ही ग्रामीणों के द्वारा तालाब में कूद कर खोजबीन शुरू की गई तो बच्चा डूबा हुआ मिला। जिसको नजदीक के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...