मॉब लिंचिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को जारी किया नोटिस

1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 26, 2019, 4:00:52 PM

मॉब लिंचिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को जारी किया नोटिस

- फ़ोटो

DELHI: इस वक्त की बड़ी ख़बर सुप्रीम कोर्ट से आ रही है, जहां मॉब लिंचिंग को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई. याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार, झारखंड, यूपी समेत 8 राज्यों को नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को फटकार लगाते हुए कहा कि मॉब लिंचिंग को लेकर 2018 में गाइडलाइन जारी किया गया था, लेकिन सरकारें उस पर ठीक से अमल नहीं कर रही हैं. कोर्ट ने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने भी मॉब लिचिंग को रोकने के लिए कारगर कदम नहीं उठाया. आपको बता दें कि बिहार पहला ऐसा राज्य है जिसने मॉब लिंचिंग को रोकने के लिए कानून बनाया बावजूद इसके बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाए लगातार बढ़ती जा रही हैं.