1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 04, 2019, 1:35:11 PM
- फ़ोटो
PATNA : पटना जीपीओ के कर्मचारियों ने आम जनता की खून पसीने की कमाई पर हाथ फेर दिया है. जीपीओ के कर्मचारियों ने मिल जुलकर 50 लाख का घपला कर डाला है. खबर के मुताबिक पटना जीपीओ में 50 लाख रुपये से अधिक के घोटाले का मामले सामने आया है. यह घोटाला फिक्स्ड डिपॉजिट और मंथली इनकम स्कीम से जुड़ा है. सालों से डेड पड़े अकाउंट को बनाया निशाना पटना जीपीओ के कर्मचारियों ने वैसे खाताधारकों को निशाना बनाया है जिनके खातों से सालों से कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ था. सभी निकासी मैनुअल खाते से की गई है. इस मामले के सामने आने के बाद जीपीओ के अधिकारियों और कर्मचारियों में बैचेनी साफ देखी गई.ऐसा माना जा रहा है कि जांच के बाद घपले की राशि और बढ़ सकती है.