Hindi News / news / सेना के काफिले पर आतंकी हमला, CRPF का एक जवान शहीद

सेना के काफिले पर आतंकी हमला, CRPF का एक जवान शहीद

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 19, 2024, 6:01:57 PM

सेना के काफिले पर आतंकी हमला, CRPF का एक जवान शहीद

- फ़ोटो

DESK: बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकवादियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग टीम पर हमला बोल दिया, जिसमें सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए हैं।


जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ और पुलिस की टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी। काफिले में सीआरपीएफ के जवान आगे चल रहे थे, तभी आतंकवादियों ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए हैं। सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।


बता दें कि आतंकवादी लगातार सेना के काफिले को अपना निशाना बना रहे हैं। इससे पहले 6 अगस्त को भी उधमपुर के जंगलों में आतंकवादियों ने हमला बोल दिया था और सेना की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी।