Hindi News / news / सेना की एम्बुलेंस खाई में गिरी, दो जवानों की मौत, 3 घायल

सेना की एम्बुलेंस खाई में गिरी, दो जवानों की मौत, 3 घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 29, 2023, 4:13:53 PM

सेना की एम्बुलेंस खाई में गिरी, दो जवानों की मौत, 3 घायल

- फ़ोटो

DESK: जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां सेना की एम्बुलेंस अचानक गहरे खाई में जा गिरी। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गयी। जबकि 3 जवान बुरी तरह घायल हो गये हैं। 


घटना राजौरी की है। बताया जाता है कि सड़क से फिसलने के बाद एम्बुलेंस खाई में अचानक गिर गई और यह हादसा हुआ। इस हादसे में घायल तीन जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि एम्बुलेंस के ड्राइवर और एक जवान की मौत हो गयी है। मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने तीनों घायल जवानों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया।