Hindi News / news / BIHAR NEWS : शादी के 10 दिन बाद पुराने आशिक के साथ फरार...

BIHAR NEWS : शादी के 10 दिन बाद पुराने आशिक के साथ फरार हुई नई नवेली दुल्हन, गहने और कैश भी ले गई साथ; अब पति ने उठाया बड़ा कदम

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 09, 2024, 3:51:15 PM

BIHAR NEWS : शादी के 10 दिन बाद पुराने आशिक के साथ फरार हुई नई नवेली दुल्हन, गहने और कैश भी ले गई साथ; अब पति ने उठाया बड़ा कदम

- फ़ोटो

PATNA : बिहार समेत देश भर में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। काफी लोगों की जोड़ी बन रही है और शादी वाले घर में काफी रौनक भी देखने को मिल रहा है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने वाले हैं। जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे या फिर अपना सर पकड़ कर बैठ जाएंगे की ऐसा भी हो सकता है क्या?


दरअसल, मुजफ्फरपुर में एक नई दुल्हन ने सनसनी फैला दी है। शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई। सबसे बड़ी बात यह है कि वह  अपने साथ गहने और नकदी भी ले गई। इसके बाद दूल्हे ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लिहाजा, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दुल्हन अपने साथ करीब आठ लाख के गहने और दो लाख रुपये नकद भी ले गई। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर की है। पति राहुल कुमार ने दुल्हन और उसके प्रेमी सत्यम कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि दुल्हन पहले भी एक बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी थी।


बताया जा रहा है कि राहुल की शादी 25 नवंबर को वैशाली जिले में हुई थी। 5 दिसंबर को राहुल काम पर गए थे और उनकी मां सब्जी लेने गई थीं। इसी बीच दुल्हन दोपहर में घर से गायब हो गई। घर लौटने पर राहुल की मां को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत राहुल को बताया। राहुल काम छोड़कर घर वापस आया। बहुत खोजबीन के बाद भी दुल्हन का कुछ पता नहीं चला।


उसके बाद घर में जांच करने पर पता चला कि दुल्हन अपने साथ शादी के गहने और राहुल की मां के गहने भी ले गई है। अलमारी से दो लाख रुपये भी गायब थे। इसके बाद राहुल ने तुरंत काजी मोहम्मदपुर थाने में FIR दर्ज कराई। थानेदार रवि गुप्ता ने बताया कि पुलिस दुल्हन और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है। पुलिस मोबाइल टॉवर लोकेशन की भी मदद ले रही है।


इधर, राहुल ने पुलिस को बताया कि दुल्हन शादी से पहले भी एक बार अपने प्रेमी सत्यम के साथ भाग चुकी थी। उसके मायके ( नईहर ) वालों ने उसे किसी तरह वापस लाकर उसकी शादी राहुल से करवाई थी। लेकिन वह सत्यम के संपर्क में रही। दुल्हन के भागने के बाद राहुल सत्यम के घर गया। वहां उसे पता चला कि सत्यम का पूरा परिवार घर छोड़कर भाग गया है। इसके बाद राहुल ने काजी मोहम्मदपुर थाने में FIR दर्ज कराई।