Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: आज जारी होगी NDA की उम्मीदवारों की सूची, इन लोगों के नाम की हो सकती है घोषणा Bihar Election 2025 : RJD के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे सूरजभान सिंह? कहा - आज रात तक का करें इंतजार, हो जाएगा सब क्लियर Diwali 2025: इस दिवाली पुराने पूजा बर्तनों को बनाएं एकदम नया, जानिए आसान घरेलू नुस्खे Bihar News: सिक्स लेन में तब्दील होगा बिहार का यह फोरलेन, इन जिलों के लोगों को विशेष फायदा Bihar News: बिहार में यहां ठगी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी Bihar News: ‘ऑपरेशन जखीरा’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 392 किलो विस्फोटक बरामद, चार गिरफ्तार AISSEE 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश का सुनहरा मौका, जानें कब और कैसे कर सकते है अप्लाई? IRCTC Scam Case: राह या राहत? बिहार चुनाव से पहले बढ़ीं लालू परिवार की मुश्किलें, IRCTC घोटाला मामले में आज तय होगा मुकदमा Bihar Weather: बिहार में सुबह-शाम दिखने लगा ठंडी हवाओं का असर, नवंबर से करना होगा भीषण सर्दी का सामना Bihar Election 2025: NDA में तो सब तय फिर इस बात का संकेत देने में लगे हैं नेता जी ! कार्यकर्ता के बहाने दिखा रहे खुद का दर्द या सच में दे रहे संदेश; आखिर क्यों हो रहा ऐसा
1st Bihar Published by: Updated Sat, 15 May 2021 03:25:28 PM IST
- फ़ोटो
NALANDA: सारे थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब मंडप में दूल्हे को अचानक दौरा पड़ गया। दौरा पड़ने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। यही नहीं वर पक्ष के लोगों को घंटों बंधक बनाए रखा और शादी में खर्च हुई राशि की मांग करने लगे। जिसके बाद 50 हजार रुपये में मामले को रफा-दफा किया गया।
दरअसल पटना के फतुहा से बारात नालंदा के सारे थाना क्षेत्र में आई थी। वधु पक्ष ने बारातियों का खूब स्वागत किया। बारात लगने के बाद जयमाला भी हुई। तब तक सब कुछ ठीक चल रहा थी लेकिन जैसे ही लड़का शादी के मंडप में पहुंचा तब हंगामा शुरू हो गया। बताया जाता है कि पंडित ने लड़के के हाथ में जैसे ही धागा बांधा उसे मिर्गी का दौरान पड़ने लगा। इस दौरान शादी में अफरा-तफरी मच गयी। लड़के को देख वहां मौजूद लोग भी डर गये। फिर क्या था तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गयी।
इस बात की जानकारी जब पंडित ने दूल्हे के परिवार वालों को दी तब उन्होंने पंडित की ही जमकर धुनाई कर दी गयी। जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। वधु पक्ष के लोग इस बात से नाराज थे कि उन्हें इस बीमारी की जानकारी क्यों नहीं दी गयी। शादी से पहले यदि लड़के वाले यह बता देंगे तब हम कभी शादी के लिए तैयार नहीं होते। कोई अपनी बेटी को इस तरह से कैसे फंसा सकता है। मामला धीरे-धीरे हंगामे का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच तू-तू मैं मैं होने लगी।
दुल्हन के परिवार वालों ने सबसे पहले शादी से इनकार कर दिया फिर शादी में खर्च हुई राशि की मांग करने लगे। जब दुल्हे पक्ष के लोगों ने मांग पूरा करने में अपनी असमर्थता दिखाई तब दुल्हा, उसके बहनोई समेत बारात में आए लोगों को बंधक बना लिया गया और पैसे की मांग की। वधु पक्ष की ओर से कहा गया कि जब तक 60 हजार रुपये नहीं दिए जाएंगे तब तक सभी गांव में ही बंधक रहेंगे। जिसके बाद 50 हजार रुपये में मामले को रफा-दफा किया गया। जिसके बाद सभी को छोड़ दिया गया।