1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 29, 2024, 5:53:13 PM
- फ़ोटो
DESK: शराब के आदि हो चुके लोग अक्सर अपनी हरकतों से सभ्य समाज को शर्मिंदा होने पर विवश कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के विलासपुर से सामने आया है, जहां एक शिक्षक ने सरकारी स्कूल के दफ्तर को ही मयखाना बना दिया। नशेड़ी सहायक शिक्षक महिला प्रिंसिपल के सामने ही खुलेआम शराब पिता नजर आया है। स्कूल के कार्यालय में शराब पी रहे दारूबाज शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बिलासपुर जिले का मस्तूरी विकासखंड के मचहा प्राथमिक स्कूल का बताया जा रहा है। दारूबाज टीचर संतोष कुमार सहायक शिक्षक के रूप में तैनात है। ग्रामीणों का कहना है कि वह हर दिन स्कूल में शराब पीकर आता है और जहां मन करता है वहीं शराब की बोतल खोलकर बैठ जाता है।
सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल के सामने टीचर ने लगाए पैग, बोला- रोज पीता हूं, शराब पीना मेरी मर्जी,जीवन में बहुत टेंशन है इसलिए पीता हूँ pic.twitter.com/h7xUbq4fIk
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) February 29, 2024
वायरल वीडियो में साथ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे शिक्षक प्रिंसिपल के दफ्तर में बैठकर पैग लगा रहा है। शराबी टीचर प्रिंसिपल की कुर्सी के सामने बैठा हुआ है और टेबल पर शराब की बोतल रखता है और चखना के लिए नमकीन भी टेबल पर रखता है। इसके बाद शराब और पानी मिलाकर पैग लगाने लगता है। जब महिला प्रिंसिपल ने इसका विरोध किया तो शराबी शिक्षक कहता है कि वह कलेक्टर, डीईओ, बीईओ किसी से नहीं डरता है, सब से निपट लेगा।
वह कहता है कि बहुत टेंशन है इसलिए शराब पी रहे हैं.. शराब पीना मेरी मर्जी है.. जाओ कलेक्टर को जाकर बोल दो। सोशल मीडिया पर शराबी शिक्षक का वीडियो के वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है और आरोपी टीचर के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।