1st Bihar Published by: Updated Apr 04, 2020, 11:26:52 AM
- फ़ोटो
DELHI : बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है, जहां डॉक्टर समेत सर गंगाराम अस्पताल के 100 स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है. इन 100 लोगों में से सीनियर डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि ये सभी कोरोना पेशेंट के संपर्क में आए हैं, जिसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से अस्पताल प्रशासन ने ये फैसला लिया है. जिसके बाद डॉक्टर समेत सभी 100 स्टाफ क्वारंटीन हो गए हैं.
खबर के मुताबिक अस्पताल में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बताया जाता है कि ये दोनों पेशेंट दूसरी बीमारियों का इलाज कराने अस्पताल आए थे.इनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं पाए गए थे, लेकिन जब इनका टेस्ट किया गया तो ये कोरोना पॉजिटिव पाए गए. जिसके बाद से इनके संपर्क में आने वाले सभी मेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...